Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मनमौजी मे चली गयी रोडवेज के दो लापरवाह चालकों की नौकरी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। परिवहन निगम ने व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बीते छह माह की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद लापरवाही के आरोप में दो चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
आरोप है कि डिपो में तैनात संविदा चालक भृगुनाथ व अमरजीत सिंह छह महीने से ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। इधर, जब डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने पिछले छह महीने की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तो पाया कि हर महीने दोनों की चालकों की उपस्थिति बहुत ही कम रही और कई बार बसों की संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने इसका पूरा ब्योरा एआरएम आयुष भटनागर को भेजा तो उन्होंने दोनों चालकों को तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा।
बावजूद इसके दोनों हाजिर नहीं हुए। लिहाजा एआरएम ने दोनों की संविदा समाप्त कर प्रतिभूति राशि जब्त कर ली। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि दोनों चालकों की बसों के संचालन कार्य में कोई रुचि नहीं थी और उन्हें संविदा शर्तों की धारा 6, 8 व 19 की उपधारा 15 में अंकित प्राविधानों के विपरीत कार्य करने का दोषी पाया गया है। दोनों की प्रतिभूति राशि जब्त करते हुए संविदा समाप्त कर दी गई है।