Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोहरे के चलते हाईवे पर पलटी पर्यटकों की कार, कोई हताहत नही

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के हाईवे पर चैनपुरवा के निकट शनिवार को तड़के बिहार से आगरा जा रही पर्यटकों की कार घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दंपती सहित तीन लोग सुरक्षित हैं। एनएचएआई की टीम तीनों को निकालकर गाड़ी को किनारे कराया और यातायात बहाल कराया।
बिहार के दरभंगा के रहने वाले पिंटू कुमार वर्मा अपनी पत्नी अनुराधा वर्मा के साथ नव वर्ष मनाने आगरा जा रहे थे। गाड़ी विकास कुमार चला रहे थे। तीनों शुक्रवार को दोपहर बाद दरभंगा से निकले थे। शनिवार को तड़के 4:30 बजे जैसे ही ये लोग फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा फ्लाई ओवर के निकट पहुंचे, घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। घटना में कार सवार पिंटू वर्मा, उनकी पत्नी अनुराधा और कार चालक विकास कुमार निवासी दरभंगा बिहार कार में फंस गये। घटना के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंचे एनएचएआई टीम के सुनील कुमार, मुकेश सिंह, दीपक तिवारी, चंद्रकेश पासवान ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और क्रेन से गाड़ी को उठाकर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के बाद पिंटू कुमार वर्मा पत्नी अनुराधा को लेकर निजी बस से दरभंगा बिहार लौट गए। कार को लेकर विकास कुमार रिकवरी वैन के साथ दरभंगा चला गया। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि बड़ी घटना होने बच गई। कार सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं।