Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

उत्साही युवाओं ने जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कडाके की ठंड और शीतलहरी के बीच कोई गरीब व्यक्ति ठंड का शिकार  न होने पाये इस उद्देश्य को लेकर रविवार की रात्रि में सामाजिक संस्था प्लेट्यून के चेयरमैंन रंजीत मिश्रा के संयोजन में युवाओं की टोली ने ढूढकर पात्रोें में कम्बल का वितरण किया। रंजीत मिश्र ने बताया कि रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, रोडवेज, कटेश्वर पार्क, शास्त्री चौक, बड़े बन चौराहे पर और फुटपाथ पर सो रहे लोगों, रिक्शा चालकों में कम्बल वितरित किया गया। लगभग 250 लोगों को ठंड में जब कम्बल मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।
रंजीत मिश्रा ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्य करने के साथ ही उनकी रूचि जरूरतमंदों की मदद करना है। यू ट्यूब सहित अन्य माध्यमों से जो कमाई होता है उसका कुछ हिस्सा ऐसे लोगों को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसी कड़ी में कम्बल वितरण का कार्य किया गया।
जरूरतमंदांे में देर रात तक कम्बल वितरित करने वालों में सामाजिक संस्था प्लेट्यून के  हनी सिंह राजपूत, अमन सिंह, शुभम गौड़, अभिषेक भारती, सुनील, अभिषेक गौतम आदि शामिल रहे।