Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने किया हेल्थ एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हाईवे पर स्थित होने के कारण कप्तानगंज तथा एफआरयू होने के कारण रूधौली में रेडक्रास द्वारा इन मशीनों को लगाया गया है। जनपद में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल पुरूष एवं महिला में लगाने के लिए 17 एटीएम मशीनों का डिमांड भेजा गया है। सीएसआर के अन्तर्गत एटीएम की डिमांड एनटीपीसी, सेतु निगम, यूपीआरएनएन आदि संस्थाओं को एटीएम मशीन की डिमांड भेजी गयी है।
इसके नोडल एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रुपया 8.24 लाख की लागत से दो एटीएम मशीनें खरीदी गई हैं। यह मशीन भारत सरकार की संस्था हिंदुस्तान एन्टीबायोटिक लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई है। इन मशीनों द्वारा हीमोग्लोबिन, सीबीसी, प्लेटलेट तथा ब्लड शुगर सहित लगभग 23 प्रकार की जांचें होती है। जॉच रिपोर्ट तत्काल मोबाइल पर प्राप्त हो जाती है। इस मशीन के साथ एक लैब टेक्नीशियन संबंध रहते हैं जो मरीज को सहायता करते हैं। जांच से पूर्व मरीज को अपना बायोडाटा, नाम, उम्र, ब्लड प्रेशर, मोबाइल नम्बर एवं अन्य सूचनाएं दर्ज करनी होती हैं। इसके पश्चात मशीन पर उंगली रखकर अपना ब्लड देना होता है। मशीन ऑटोमेटिकली सभी प्रकार की जांच करके रिपोर्ट दे देती है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आर.पी. मिश्रा, एसडीएम हर्रैया गुलाबचंद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।