बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबूसिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग का शिकंजा

कबीर बस्ती न्यूज।

बंथरा के जुनाबगंज स्थित 35 करोड़ की 1.6670 हेक्टेयर भूमि जब्त

लखनऊ: बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबूसिंह कुशवाहा की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने ऑपरेशन बाबू साहब-2 के तहत शुक्रवार को बंथरा के जुनाबगंज स्थित 35 करोड़ की 1.6670 हेक्टेयर भूमि जब्त कर ली। इस संपत्ति की जानकारी पिछले साल सितंबर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व मंत्री के करीबी देशराज सिंह कुशवाहा के घर पड़े छापे में मिले दस्तावेजों से हुई थी।

विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस जमीन की खरीद-फरोख्त फर्जी तरीके से की गई थी। कागज में दिखावे मात्र के लिए चेक नंबरों का जिक्र किया गया था। यह संपत्ति पहले एक कंपनी के नाम थी जिसे बाद में बाबूसिंह के करीबी देशराज को कागजों पर बेच दी गई। जबकि असल में संपत्ति पर कब्जा पूर्व मंत्री का ही था।

बाबूसिंह के खिलाफ आयकर विभाग लगातार ऑपरेशन चला रहा है। पिछले साल मई से सितंबर तक लगातार कानपुर में पूर्व मंत्री के करीबियों के घर आयकर विभाग की टीम छापे मारे। इसी दौरान कई प्रमुख जिलों में बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली। इनसे जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए। इनकी जांच के बाद टीम ने ऑपरेशन बाबू साहब-2 को आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि अभी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर