Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

लखनऊ: बरातियों से भरी वैन व ट्रक से जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: किसान पथ पर रविवार देर शाम रांग साइड से आ रही एक वैन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में बरातियों से भरी वैन के परखचे उड़ गए वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार हरदोई जिले से एक बरात शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया चौकी क्षेत्र के मदारपुर गांव आई थी। रविवार को दिन में शादी के बाद बरात में शामिल 10 लोग वैन पर सवार होकर हरदोई जा रहे थे। रात करीब नौ बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर वैन कुछ देर के लिए रांग साइड में चली गई। दो मिनट बाद ही सैहारा गांव के पास अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक से वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालक बुरी तरह घबरा गए। हादसे के बाद किसान पथ पर यातायात थम गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि 10 लोग सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। सभी लहूलुहान हालत में थे।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन के अंदर फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाना शुरू किया। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बैजनाथ (48) की मौके पर मौत हो गई जबकि माल, लखनऊ निवासी चंद्रप्रभा (40), सत्येंद्र (42), सुरेंद्र की दो वर्षीय पुत्री आराध्या और कमलेश (46) को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रवि, प्रवेंद्र व ज्योतिषा (30) समेत 5 घायलों की हालत भी गंभीर है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। रांग साइड में वैन के आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। हादसे से किसान पथ पर यातायात बाधित रहा जो रविवार रात करीब 11 बजे बहाल हो गया।