Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर डीएम ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : रेडक्रास सोसाइटी के जनक/संस्थापक जींन हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्म दिन के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस का आयोजन वृद्धाश्रम बनकटा में जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास प्रियंका निरंजन ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर खुशियों को साझा करते हुये कहा कि विश्व शांति, सेवा के क्षेत्र में रेडक्रास का महत्वपूर्ण योगदान है। इस परम्परा को और समृद्ध बनाये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उपयोगी हाईजेनिक किट, फल एवं खाद्य सामग्री भेट किया। उल्लेखनीय है कि इस वृद्धआश्रम में 33 महिलाए तथा 32 पुरूष है।
जिलाधिकारी ने वृद्धआश्रम में सभी वृद्धजनों से भेंट/वार्ता किया तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। रेडक्रास के सचिव कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने बताया कि रेडक्रास द्वारा कोरोना संकट में भी विशेष सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर के द्वारा लोगों की निरन्तर सेवा की जाती है। बताया कि हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे, हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था, उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेडक्रॉस की स्थापना की थी।
रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य डा. वी.के. वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये कहा कि वृद्धजनों की सेवा सबसे बडा धर्म है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जीजीआईसी इण्टर कालेज श्रीमती नीलम सिंह, डा. श्याम नरायन चौधरी, विनय मौर्या, अखिलेश चौधरी, बबिता, अनुष्का पाण्डेय, काजी फरमान अहमद, प्रताप शंकर पाण्डेय, मीना पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।