Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

35 वर्षीय महिला का उसके कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला शव

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के खुटहना गांव में 35 वर्षीय महिला का उसके कमरे में पंखे के सहारे लटका शव मिला। उसका फंदा साड़ी से बनाया गया था। शौच के लिए गया उसका बेटा घर आया तो उसकी शव पर नजर पड़ी। पिता को उसने फोन करके बताया.।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे की कुंडी तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

खुटहना निवासी विशाल दो दिन पहले मुंबई से कमाकर घर लौटे। वह मुंबई में रहकर कोई निजी काम करते हैं। उनकी पत्नी साधना 14 वर्षीय बेटे विक्रम व तीन साल की बेटी सिमरन को लेकर गांव में रहती थीं। रविवार को सुबह विशाल घर से कुछ दूरी पर स्थित मनौरी चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गए थे। उनका बेटा विक्रम शौच के लिए बाहर खेत में गया था।

बताया जा रहा है कि बेटा शौच करके लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। मम्मी को बार-बार बुलाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर मां को पंखे में साड़ी के सहारे लटका देख चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में विशाल घर पहुंचा और डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य लिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि साधना सुलझी हुई महिला थी। उसका किसी से विवाद नहीं होता था। उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया, इसके लेकर लोग हैरान हैं। मृतका के पति विशाल ने भी पुलिस की पूछताछ में घटना की वजह से बारे में कुछ नहीं बता पाया। उसने बताया कि जब वह मनौरी चौराहे के लिए निकला तो साधना बर्तन और घर की साफ-सफाई करके खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। एसओ ने बताया कि मायके के लोगों को सूचना दी गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।