Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले के प्राइवेट शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन
बस्ती।  जिले के लगभग दर्जनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमे उन्होंने विद्यालयों को पुनः कोविद १९ के नियमो का पालन करते हुए विद्यालयों को खोले जाने के लिए अनुरोध किया है या तो विद्यालय पुनः खोले  जाये अन्यथा हम निजी विद्यालय के अध्यापको के जीविकोपार्जन के लिए सरकार कुछ मानदेय निर्धारित कर दे जिससे हमारे परिवार और हमसे सम्बंधित सभी लोगो का जीवन यापन चल सके | 
ज्ञापन में कहा कि हम लोग एक वित्तविहीन विद्यालय के  अध्यापक / कर्मचारी है | विद्यालय विगत १३ माह से बंद है |जहॉ तक संभव रहा विद्यालय संचालको ने हम लोगो को वेतन आदि दिया परन्तु लगातार विद्यालय बंद रहने से संचालको की भी स्थिति दयनीय हो गयी है। विद्यालय प्रबंधको ने जहॉ तक संभव रहा बैंक आदि से लोन लेकर वेतन देने का प्रयास किया परन्तु अब वो भी स्रोत बंद हो चुके है | शिक्षकों ने पूरी मेहनत से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई परन्तु अधिकतर अभिभावकों ने उसकी भी  फीस नहीं  दी, यह कहते हुए कि ऑनलाइन कोई पढ़ाई नहीं है ऑनलाइन कक्षाएं चलाने  पर भी  हम साथियो के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा |
अतः सरकार से निवेदन है कि कोविड-१९ की गॉइड लाइन के अंतर्गत विद्यालय खोलने की व्यवस्था की जाये या हम लोगो के भरण पोषण की व्यवस्था की जाये क्योंकि इसबार सबकुछ खुला है ,परन्तु विद्यालय ही बंद है |  लाखो परिवार इन विद्यालयों में कार्यरत है और उसी से उनकी रोजी रोटी चलती है |
जो बच्चे बाहर बाज़ारो में ,पार्को में, महोत्सवो में घूम रहे है उससे कही अधिक वे विद्यालय परिसर में सुरक्षित है|
दूसरे विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापको और कर्मचारियों को शीघ्र अति शीघ्र वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जाये जिससे हम लोग भय मुक्त होकर अपना कर्त्तव्य पालन करते रहे |
इस दौरान वहाँ दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस ,ए० वी० यस० पब्लिक स्कूल,जागरण पब्लिक स्कूल, उर्मिला पब्लिक स्कूल ,सी० एम० एस्० स्कूल , लिटिल फ्लावर स्कूल , श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल , जी वी एम स्कूल, फोनिक्स पब्लिक स्कूल, प्रैक्सिस क्लासेज, अमरज्ञान पब्लिक स्कूल, सी० आई० यस० सिटी इंटरनेशनल स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, एन० आई ० एस० पब्लिक स्कूल,युमागा  टेक्नोलॉजी  पी० वी० टी० आदि स्कूलों से निम्न अध्यापक  मि० गोपाल जी त्रिपाठी, राकेश जी,अशोक जी, पूजा ओझा , प्रीता खंडेलवाल निमित विश्नानी, गिओरीश शुक्ल , प्रभात मिश्रा ,सूर्यांश  तिवारी,  सुधांशु , अनूप, वंदना , क्षमा , आएशा, सीमा , अब्दुल ,वेद , उत्कर्ष सहित सैकड़ो की संख्या में अध्यापक /अध्यापिकाएं एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे |