ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की सौंपी गयी जिम्मेदारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई का विसतार करते हुये जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी। रूधौली कस्बे में स्थित पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित काय्रक्रम में राकेश यादव, दिवाकर विक्रम सिंह को जिला महासचिव, अजय पाल, राघवेन्द्र चौधरी को जिला सचिव, वीरेन्द्र चौधरी को रामनगर, बब्लू चौधरी को रूधौली, जीतेन्द्र उपाध्याय को सल्टौवा ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

इसके साथ ही रूधौली विधानसभा के लिये गठित चुनाव अभियान समिति के जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय युवा महासचिव राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। पार्टी ने किसानों से जुड़े मुद्दों, महगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाई है। रालोद नेता ने कहा यूपी में साल 2022 में परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। ऐसे में हर काय्रकर्ता खुद को जयंत चौधरी मानकर जनता की आवाज बनने का प्रयास करे।

प्रदेश युवा महासचिव अजय सिंह ने कहा यूपी में जनता को न्याय नही मिल रहा है। सरकारी कर्मचारी, अफसर पुलिस सब सत्ता के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं। चारो ओर त्राहि त्राहि मची है। जनता को जागरूक होकर परिवर्तन के लिये आवाज बुलंद करनी होगी। जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा यूपी में 2022 में सत्ता परिवर्तन नही हुआ तो जनता को फिर पछताना पड़ेगा और महगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था अपने चरम पर होगी। मौके पर शिवकुमार गौतम, रहमान खान, वकास अहमद, सुजीत कुमार शुक्ला, अतुल सिंह, बब्बू खान, रवि तिवारी, चुन्नू राय, दिलीप चौधरी, दूधराम पटेल, राजन सिंह, लालू यादव, कमल सोनकर आदि मौजूद रहे।