ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

लक्ष्मण पाण्डेय हत्याकाण्ड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग, बबिता शुक्ल ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विशाल फाउन्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बबिता शुक्ला आचार्य ने बुधवार को आई.जी. बस्ती परिक्षेत्र को ज्ञापन देकर संत कबीर नगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के बौर व्यास निवासी भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय के हत्या मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के गिरफ्तारी की मांग किया है।
ज्ञापन में  डा. बबिता शुक्ला ने कहा है कि किसान नेता की क्रूरता से हत्या कर दी गई किन्तु पुलिस प्रशासन मामले में चुप्पी साधे हुये है और दबंग हत्यारे, उनके समर्थक ब्राम्हण परिवार के पीड़ित लोगों को आये दिन धमकियां दे रहे हैं। लक्ष्मण पाण्डेय अपने पीछे पत्नी, चार बेटिया व एक बेटा छोड़ गये हैं। परिवार के समक्ष जीविका का संकट पैदा हो गया है। डा. बबिता शुक्ला ने बताया कि वे पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर मिली और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने के बाद डा. बबिता शुक्ला ने कहा कि आजकल सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणोें को वोट बैंंक बनाने पर तुले हैं किन्तु लक्ष्मण पाण्डेय की हत्या पर सभी राजनीतिक दल मौन है। ब्राह्मण इन दिनों हाशिये पर हैं, उनकी घोर उपेक्षा हो रही है। मांग किया कि लक्ष्मण पाण्डेय हत्या काण्ड की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार किया जाय अन्यथा विशाल फाउन्डेशन आन्दोलन करने को विवश होगी।
आई.जी. को ज्ञापन देने वालों में प्रज्ञा शुक्ला, अशोक आचार्य, मनोज शुक्ल आदि शामिल रहे।