ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

6 अगस्त को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

5230 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पॉलियों में सुबह नौ से 12 बजे तक एवं दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। इन केंद्रों में 5230 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य को डॉ. एसपी सिंह को जिला समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के एपीएन डिग्री कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, बेगम खैर बालिका इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, शिवहर्ष उपाध्याय किसान पीजी कॉलेज, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय बालिका कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, श्री शिवमोहर नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, किसान इंटर कॉलेज गोटवा, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और विजय प्रताप इंटर कॉलेज महसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनकी निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी होंगे। उस दिन परीक्षा केंद्र व उसके 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर भी किसी कार्य के लिए फोटोकॉपी मशीन आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के गेट पर ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों का जमा करने की व्यवस्था होगी। केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करना होगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में पुलिस फोर्स तैनात होगी।