ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

हटाया गया महिला अस्पताल के सामने से अवैध अतिक्रमण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

जिला महिला अस्पताल के सामने से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 3 दिन पूर्व जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने महिला अस्पताल जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा किया था। इस दौरान उन्हें बताया गया था कि जिला महिला अस्पताल में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य गेट पर बाहर की ओर काफी अवैध अतिक्रमण है। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं नियमावली में अस्पतालों के अंदर वाहन पार्किंग की मनाही है। इसलिए बाहर की ओर रिक्त स्थान की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोग, मरीज अपने वाहन को बाहर पार्क करके अस्पताल में प्रवेश करें।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया था। उस आदेश के क्रम में अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। सभी स्थान को पार्किंग के लिए उपयोग में लाया जाएगा।