ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जनपद पुलिस की लापरवाहियों के चलते नाबालिग बालक बालिकाओं को नही मिल पा रहा न्याय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनपद पुलिस की लापरवाहियों और मनमानियों के चलते नाबालिग बालक बालिकाओं को न्याय नही मिल पा रहा है। नियम कानून से ऊपर उठकर पुलिस अनाधिकार नाबालिग बालक बालिकाओं को कई दिन तक थाने पर बैठाये रखती है जिससे न्याय में देरी और उत्पीड़न बढ़ रहा है। बाल कल्याण समिति (सी डब्ल्यू सी) के चेयरमैन प्रेरक मिश्रा ने ऐसे ही एक मामले में पैकोलिया पुलिस को नोटिस जारीकर  नाबालिग बालिका को थाने पर बैठाये रखने का कारण पूछा है। तीन दिन के भीतर विवेचक, थानाध्यक्ष को इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा। मामला थाना क्षेत्र के जीतीपुर का है। प्रेरक मिश्रा ने बताया की ऐसे मामले ज्यादातर आ रहे हैं जिसमे पुलिस की मनमानी न्यायिक प्रक्रिया पर भारी पड़ रही है।