ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मण्डलायुक्त ने किया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान की समीक्षा, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर। उ0प्र0।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं स्वच्छता अभियान के संबध में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल गोविन्द राजू एन.एस. की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रो में साफ-सफाई तथा एन्टीलारवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2091 सफाई कर्मचारी है। सभी ग्राम पंचायतो में फागिंग मशीन है तथा पर्याप्त मात्रा एन्छी लार्वा की दवा उपलब्ध है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों  के पास पर्याप्त मात्रा में सफाई से संबधित सामग्री उपलब्ध है। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जल जमाव के स्थानो पर एन्टी लार्वा की दवा का छिड़काव कराने तथा सभी गावों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस घर पर सर्वे हो जाये उस घर पर पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी की ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।