ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पुष्पलता पाण्डेय राज्य शिक्षक पुरस्कार  से सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शिक्षक दिवस के अवसर पर सदर विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिये कम्पोजिट विद्यालय रामपुर देवरिया की प्रधानाध्यापक श्रीमती पुष्पलता पाण्डेय को अंग वस्त्र, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हे 2019 में चयनित राज्य शिक्षक पुरस्कार  से सम्मानित किया गया।
बस्ती सदर मंें बीआरसी डीलिया में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर पुष्पलता पाण्डेय ने जनपद का गौरव बढाया है। शिक्षकों पर समाज निर्माण का बड़ा दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों को ईश्वर से भी बड़ा स्थान प्राप्त है, संसार में ज्ञान  का दान सर्वोच्च है।
पुष्पलता पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन लखनऊ में होना था किन्तु कोरोना संकट को देखते हुये कार्यक्रम को जनपद स्तर पर कर दिया गया। अपने कर्मस्थली पर अपनों से सम्मानित होकर उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
प्रधानाचार्य पुष्पलता पाण्डेय को राज्य शिक्षक पुरस्कार  से सम्मानित किये जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, प्रसून शुक्ल, इन्द्रजीत कुमार, आशीष श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, नेहा पाण्डेय, सत्या पाण्डेय के साथ ही अनेक शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।