ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पुण्य तिथि पर याद किये गये अमर बलिदानी वीर अब्दुल हमीद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को कबीर साहित्य एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी के संयोजन में प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया।
मुख्य अतिथि सपा नेता महादेव यादव ने कहा कि  वीर अब्दुल हमीद ने अपनी ‘गन माउनटेड जीप’ से सात, पाकिस्तानी पैटन टैंकों को नष्ट कर भारतीय सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर खड़ा किया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। हमें ऐसे वीर जवानों की स्मृतियों को संजोये रखना होगा। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के धामूपुर गाँव में 1 जुलाई 1933 में  जन्मे वीर अब्दुल हमीद का योगदान सदैव याद किया जायेगा। भारतीय सैनिकों के पास न तो टैंक थे और न तो बड़े हथियार लेकिन उनके पास था भारत माता की रक्षा के लिए लड़ते हुए मर जाने का हौसला था। ऐसे बलिदानियों के कारण ही हम सुरक्षित है। साहित्यकार त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने सिद्ध कर दिया कि यदि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
पुण्य तिथि पर अमर बलिदानी वीर अब्दुल हमीद को नमन् करने वालों में बाबूराम वर्मा, दशरथ प्रसाद यादव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, विनोद कुमार उपाध्याय, तौआब अली, ओंकार चर्तुवेदी, श्याम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, फूलचन्द्र चौधरी, चन्द्रमोहन लाल श्रीवास्तव, पं. चन्द्रबली मिश्र आदि शामिल रहे। संचालन नीरज कुमार वर्मा ‘ नीरप्रिय’ ने किया।