ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सपा प्रबुद्ध सभा ने किया प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को श्री राधे कृष्ण की छवि भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष को प्रबुद्ध सभा के गतिविधियों से परिचित कराया। बताया कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग में निरन्तर सम्पर्क कर सपा के नीति, कार्यक्रम से उन्हें जोड़ा जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सर्व समाज को एकजुट करके ही 2022 में सपा की मजबूत सरकार बन सकेगी। बूथ स्तर पर भी व्यापक तैयारियों की जरूरत है। नरेश उत्तम पटेल का स्वागत करने वालों में अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के साथ एडवोकेट हेमलता पाण्डेय, महेश तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, अमरेश दूबे, देवव्रत उपाध्याय आदि शामिल रहे।