Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मण्डलः कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय किसान यूनियन बस्ती सदर तहसील अध्यक्ष फूलचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में यूनियन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत परसोहिया के राशन कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया।
फूलचन्द्र चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डीएम ने मामले में त्वरित कार्यवाही कराने का आश्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया है। प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम को बताया कि रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत परसोहिया के राशन कोटेदार दूकान नम्बर 20551635 सर्वजीत की मनमानी के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने उप जिलाधिकारी भानपुर को शिकायती पत्र दिया था। प्रकरण में पूर्ति निरीक्षक भानपुर ने जांच किया, आरोप सत्य पाये गये इसके बावजूद उक्त कोटेदार के विरूद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को आपसी मिलीभगत से उलझाया जा रहा है। भाकियू नेताओं ने मांग किया कि उक्त कोटेदार को हटाकर नया कोटेदार नियुक्त किया जाय।
भाकियू के प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से श्याम नरायन सिंह, हृदयराम वर्मा, राम नरेश चौधरी, हरि प्रसाद चौधरी, त्रिवेनी चौधरी आदि शामिल रहे।