Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोटेदार पर मनमानी का आरोपः प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती सदर विकास खण्ड करियापार राउत के नागरिकों ने सोमवार को ग्राम प्रधान अभिषेक प्रेमी के नेतृत्व में जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुये कार्रवाई की मांग किया। ज्ञापन में नागरिकों ने कहा है कि ग्राम पंचायत करियापार में कोटेदार का चयन पूर्व में आसिया  खातून के नाम से हुआ था। तत्कालीन ग्राम प्रधान राजकुमार जायसवाल द्वारा शुरू से ही खाद्यान्न कराया जा रहा था। कोरोना संकट काल में कोटेदार के द्वारा अनियमिता बरती गई जिसकी शिकायत  नागरिकों ने किया था किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। नागरिकों ने मांग किया कि कोटेदार के विरूद्ध  कानूनी कार्रवाई करते हुये नये कोटेदार का चयन कराकर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जाय।
जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में गयासुद्दीन, करम हुसेन, कृष्णचन्द्र यादव, वकील अहमद, मालती देवी, सुनील कुमार, जयन्ती देवी, गंगाराम यादव, नन्द कुमार, शिवबरन, वीरेन्द्र कुमार, तुलसीराम पाण्डेय, श्रीमती देवी, मोमीना, सोनमती, राधिका, जफरनिशा, बिना कुमारी, पद्मावती,  आदि शामिल रहे।