ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस में शामिल हुये विकलांग प्रकोष्ठ पदाधिकारी, अंकुर वर्मा ने दिलायी सदस्यता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष प्रसाद, उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं प्रभारी  पंकज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष  मुन्नू शुक्ला समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उपस्थित दिव्यांगों को पार्टी की सदस्यता देते हुये कहा कि सबके सहयोग से ही कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी निर्णायक जीत हासिल करेगी।
विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष मुन्नू शुक्ला ने कहा कि उनका संगठन विकलांग हितों के लिये निरन्तर संघर्ष कर रहा था किन्तु उनकी आवाज को समुचित स्थान नहीं मिलता था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब वे पूरी मजबूती के साथ दिव्यांगों को उनका अधिकार दिलाने, कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में पहल करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सिंह आदि ने दिव्यांगों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि सबको एकजुट होकर साम्प्रदायिक जन विरोधी भाजपा की सरकार को करारी शिकस्त देने के लिये आगे आना होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, छट्ठीराम, छब्बूलाल, लालमन, मायावती, सुनील कुमार, नन्दलाल, अशफाक अहमद, कन्हैयालाल, अनीता चौधरी, सुनीता वर्मा, राजकुमार वर्मा, मनीषा कुमारी, अवधेश कुमार, जितेन्द्र सोनी, सुधीर यादव, रीता, मो. रसीद, गोविन्द, कमरूद्दीन, शईक अहमद, अनुराग पाण्डेय आदि शामिल रहे।