ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

लखीमपुर की घटना पर भड़के समाजवादी, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी उपाध्यक्ष  जावेद पिण्डारी के नेतृत्व में   जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देते हुये विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के  माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सपा नेताओं ने प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो- दो करोड़ रूपये का सरकारी मुआवजा एवं एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाये जाने, दोषियोें की गिरफ्तारी और मामले के उच्च स्तरीय जांच की मांग किया।
ज्ञापन देते हुये उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लखीमपुर जाने से रोका जाना लोकतंत्र के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने मांग किया कि किसानों की मांगे पूरी की जाय और तीन काले कृषि कानूनों को केन्द्र की सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूधराम, मो. जमील अहमद, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, अतुल चौधरी कविन्द्र, विजय विक्रम आर्य, हाफिज इलियास, प्रमोद यादव, कक्कू शुक्ल, वृजेश मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, मो0 जावेद, मो. सईद, रामवृक्ष यादव, रन बहादुर यादव, रविन्द्र यादव, अंकित शुक्ल, चन्दन कन्नौजिया, श्याममणि यादव, मो. समीर, एजाज अहमद, शफीक अंसारी, जर्सी यादव, सद्दाम, साजिद अली, अयाज अहमद, मो. सलीम,  युगुल किशोर चौधरी, रवि गुप्ता, तूफानी यादव, रहमान सिद्दीकी,  जहीर अंसारी, इन्द्रावती शुक्ल, राम प्रकाश चौधरी,  शिव मोहन यादव, प्रशान्त यादव, रजनीश यादव, संतराम यादव, आमिश खान, राजेन्द्र चौरसिया, मुरली पाण्डेय, दिनेश यादव, अब्दुल मोईन, साजिद अली, भोला पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।