ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सहायक आयुक्त औषधि से फार्मासिस्टों ने किया समस्याओं के निस्तारण की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार की नेतृत्व में सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक से मिलकर फार्मासिस्टों की समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। लाइसेंसिंग प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा तथा फार्मासिस्टों के शोषण की भी बात रखा।
सहायक आयुक्त ने फार्मासिस्ट से संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और  आने वाले समय में फार्मासिस्टों को मेडिकल लाइसेंसिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देने का एवं अपने स्तर पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में कृष्णा मोहन यादव,  पवन कुमार, अजय चौधरी,  धर्मनाथ, मधुर प्रकाश, श्याम मोहन चौधरी, मोहम्मद सलीम, रामऔतार गौतम, सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत आदि शामिल रहे।