ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक ने त्याग पत्र दिया

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के व्यवहार से दुःखी होकर युवजन सभा जिलाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजे पत्र में अभिषेक उपाध्याय ने कहा है कि छात्र जीवन से ही वे समाजवादी विचारधारा से प्रभावित रहे और शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन किया। लोहिया वाहिनी के साथ ही अनेक सांगठनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुये समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहा था। 13 अक्टूबर  बुधवार को पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय वृजभूषण तिवारी के जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल थे , उन्होने संगठन में सक्रियता से कार्य न करने वाले   सुजीत कुमार यादव और आशुतोष चौधरी को उपाध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया था। इसी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष  महेन्द्रनाथ यादव ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुये मां बहन की गालियां दी। ऐसी स्थिति में अब समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के पद पर बने रहते उनका समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष  के रूप में दायित्वों का निर्वहन संभव नहीं है। उन्होने कहा है कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में वे दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।