ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य प्रारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महादेवा विधानसभा क्षेत्र में नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य विधायक रवि सोनकर ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रबी फसलों की सिंचाई की सुविधा किसानों को उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा साफ सफाई का कार्य समय से कराया जा रहा है। आने वाले समय में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होंने महुली शाखा के किलोमीटर 13.800 के दाएं बैंक से निकलने वाली हरैया माइनर जिसकी कुल लंबाई 7.600 किलोमीटर है तथा सी सी ए 1411 हेक्टेयर है, के सिल्ट सफाई, बेड तथा बर्मस्क्रेपिंग, जंगल सफाई के कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई लवकुश सिंह, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 4 राकेश कुमार गौतम, सहायक अभियंता राजेश कुमार, बलिकरन चौहान, कृष्ण प्रताप चौरसिया तथा गौरा उपाध्याय गांव के किसान उपस्थित रहे।