ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पुण्य तिथि पर याद किये गये डा. सोनेलाल  पटेल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल  पटेल को उनके बारहवीं पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब में रविवार को  अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के संयोजन में याद किया गया।
अपना दल एस के प्रदेश सचिव डा. उमेश सिंह ने डा. सोनेलाल पटेल के संघर्षो पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि वे जन संख्या के अनुपात में सभी वर्गो के भागीदारी के पक्षधर थे। उन्होने गरीबों, कमेरो के हितों के लिये अनवरत संघर्ष किया।
अध्यक्षता कर रहे विवेक चौधरी ने कहा कि डा सोनेलाल पटेल ने देख लिया था कि भारत में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की लड़ाई छेड़े बिना कमेरा समाज को असली आजादी नहीं मिलने वाली। उन्होंने देखा था और महसूस किया था कि सरदार पटेल और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के नाम पर संघर्ष की मशाल लेकर चलने वाले उनके दूसरे साथी कमजोर पड़ गए हैं।  उन साथियों में बहुजन आंदोलन के अगुआ कांशीराम भी थ. ऐसे में डा सोनेलाल पटेल ने समाज में बदलाव के लिए निर्णायक लड़ाई का मन बना लिया। उनका पहला कदम था कमेरा समाज को असली आजादी दिलाने के लिए वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करने की तरफ। डा. पटेल ने 4 नवम्बर 1995 को लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में कमेरा समाज के लोगों के साथ मिलकर ‘अपना दल’ का गठन किया। बड़ी तेजी के साथ वंचितों, शोषितों और कमेरों का समाज उनके साथ खड़ा होने लगा। डा पटेल के विचार फैलने लगे और लोग उनके साथ जुड़ने लगे। उनके तेवरों के बाद लुटेरे समाज की भृकुटि उनके ऊपर तन गई और डा पटेल के जीवन पर संकट के बादल मड़राने लगे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। संचालन करते हुये रमेश चन्द्र गिरी  ने अनेक मुद्दे उठाये।
बारहवीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखराम पटेल,  राम प्रकाश पटेल, प्रदीप पटेल राना, नागेन्द्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, सन्तोष कुमार, राजकुमार चौधरी, अजय सिंह, सुमीत कुमार, चन्द्रशेखर, लवकुश चौधरी, शुभम सिंह, अमरेन्द्र प्रताप चौधरी, आदित्य अग्रहरि, सत्येन्द्र सोलंकी, गंगाराम चौधरी, सत्येन्द्र कुमार मौर्य, रामजीत पटेल, शिव कुमार चौधरी, विकास चौधरी, राम सजीवन, दुर्गेश चौधरी, बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल, सर्वेश कुमार वर्मा, संजय      चौधरी, अमिताभ राजभर, सूरज चौधरी, श्याम मोहन गिरी, अमरनाथ चौधरी, दीपचंद पटेल, विजय प्रताप पाल, प्रमोद चौधरी, अभय पटेल, राजकपूर आदि शामिल रहे।