ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस ने कुरियार बाजार में सभाकर इंदिरा गांधी को किया नमन्, निकाली पद यात्रा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुरियार बाजार में शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश आर्य के संयोजन में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर याद किया गया। इसी कड़ी में  मेहड़ा से कुरियार बाजार तक कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
प्रतिज्ञा यात्रा के बाद कुरियार बाजार में आयोजित सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव जय करन वर्मा, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा , जिला महासचिव अमरबहादुर शुक्ला ‘तप्पे बाबा’, जिला पंचायत सदस्य अनिल भारती आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से जो वायदा किया है उसे सरकार बनते ही पूरा कराया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ छल किया। विशेषकर दलित, गरीब वर्ग की इस सरकार में कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश आर्य ने पार्टी  पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि मतदाता कांग्रेस को उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं, हमें उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। कार्यक्रम में शकुंतला देवी, आजम खान, देव राना आर्य, अनूप चौधरी, फजले आलम के साथ ही  कांग्रेसजन और क्षेत्रवासी शामिल रहे।