Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

अपनी प्रतिज्ञा पूरी करेगी कांग्रेस, भाजपा ने छल किया-देवेन्द्र श्रीवास्तव

सभा में कांग्रेस नेताओ ने भाजपा पर साधा निशाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को बस्ती सदर विधानसभाक्षेत्र के अण्डा बाजार में कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में प्रतिज्ञा यात्रा सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनती गरीबोें, बेरोजगारों, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों का हित संभव नहीं है। प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो वायदे प्रदेश की जनता से किया है उसे सरकार बनते ही पूरा कराया जायेगा। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने कहा कि लोग अब समझ गये हैं कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने किस तरह से जनता के हितोें के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस      अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि कांग्रेस का राजनीतिक वनवास समाप्त होने वाला है।
प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा को अब पता चला गया है कि उसके अच्छे दिन जाने वाले हैं, किसानों के आन्दोलन और ताकत से भयभीत होकर प्रधानमंत्री ने तीन काले कृषि कानून भले वापस ले लिये हो किन्तु जब तक एमएसपी पर गारन्टी कानून नहीं बनता अन्नदाता मानने वाले नहीं है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा. वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की सरकार में सर्वाधिक जुल्म अल्पसंख्यक समाज को उठाना पड़ा है, उनका हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है इस सच्चाई को अब लो समझने लगे हैं।
सभा को सुरेन्द्र मिश्र, अमित सिंह, संजीव त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, फिरोज खान, महेन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रीत आदि ने सम्बोधित करते हुये भाजपा पर निशाना साधा। मुख्य रूप से अवनीश श्रीवास्तव, राम सुमेर, पप्पू पाण्डेय, अमरपाल, शौकत अली, फूलचंद     चौधरी, विजय पाल चौधरी, विजय श्रीवास्तव के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।