ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विधायक संजय ने प्रभारी मंत्री से किया मनरेगा मजदूरों के मजदूरी भुगतान कराने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मिलकर वर्ष 2020-21 में स्वीकृत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मनरेगा से दी जाने वाली 90 दिनों के मजदूरी भुगतान हेतु विभाग द्वारा मस्टर रोल जारी करने का आग्रह किया।
विधायक संजय ने प्रभारी मंत्री को बताया कि मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान न किये जाने से जहां उनके सामने आर्थिक संकट है वहीं विभागीय शिथिलता के कारण सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन नही हो पा रहा है। विधायक ने बताया कि आवास निर्माण के समय प्रथम किश्त निर्गत किये जाने के समय से ही मनरेगा मजदूरों की मजदूरी साथ में ही दिये जाने का प्राविधान है। उन्होने आग्रह किया कि मस्टर रोल निर्गत कर मनरेगा मजदूरों को मजदूरी उपलब्ध कराया जाय।