ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भारतीय एकता सदभावना मिशन के राष्ट्रीय महासचिव बने नोमान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय एकता सदभावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान मसूद ने नोमान अहमद को मिशन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। साथ अपेक्षा व्यक्त किया है वे संगठन की जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुये असल राष्ट्रवाद को जन जन तक पहुचायेंगे और प्रदेश में परिवर्तन का एक माहौल तैयार करेंगे। उन्होने कहा मौजूदा परिवेश में नफरत और विभाजन की नीति से राजनीति दल अपनी रोटियां सेंक रहे हैं।

लेकिन हमे महात्मा गांधी और देश के लिये सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर सपूतों की विधारधारा को आम जन तक पहुंचाना है और कथित राष्ट्रवाद के मकड़जाल से लोगों को निकालना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान मसूद के बस्ती आगमन पर बड़ेवन चौराहे पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुये नोमान अहमद ने कहा हर हाल में देश के नागरिकों को गुमराह नही होने दिया जायेगा।

झूठ, नफरत और विभाजन की नीति ज्यादा दिनों तक नही चलती। जनता को जब हकीकत का पता चलता है तो ऐतिहासिक परिवर्तन होता है। आज प्रदेश में ऐसा ही माहौल है। उन्होने कहा संगठन के हर जिम्मेदारी को शिद्दत से निभायेंगे। स्वागत करने वालों में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र, विश्वास चन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, उदयराम यादव, सलाहुद्दीन, संतोष श्रीवास्तव, बंटी मिश्रा, शिवम, भरत कुमार, सज्जाद अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।