Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले में लगभग 37970 छात्र-छात्राओं को मिलेगा टेबलेट/स्मार्टफोन, तैयारी पूरी करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले में लगभग 37970 छात्र-छात्राओं को टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी करने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र छात्र छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड की गई छात्र-छात्राओं की सूचना का संबंधित कॉलेज तत्काल सत्यापन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण की योजना शासन द्वारा लागू की गई है। यह सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता की योजना है। उन्होंने बैठक में उपस्थित चारों तहसील के तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वह अपने तहसील में शासन से प्राप्त टेबलेट एवं स्मार्टफोन स्टोर करने के लिए कमरा आरक्षित कर दें, उसकी साफ सफाई करा दें, खिड़की दरवाजे ठीक करा दें ताकि जैसे ही आपूर्ति प्राप्त हो, उसको सुरक्षित रखा जा सके।
उच्च शिक्षा विभाग के नोडल/प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हर्रैया को सीडीओ ने निर्देश दिया कि वे सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के प्राचार्याे की बैठक बुलाएं। ऐसे 65 महाविद्यालयों मे अध्ययनरत कुल  31500 छात्र- छात्राओं में से मात्र 384 का सत्यापन अभी तक किया गया है, जो की चिंता का विषय है। ऐसे महाविद्यालयों में शतप्रतिशत पात्र छात्रों का सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। उद्यमिता विकास के 627, मेडिकल कॉलेज बस्ती मे 199, आईटीआई में 4122, पॉलिटेक्निक में 1522 तथा महाविद्यालयों में 31500 छात्र-छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड है, जिसका 15 दिसंबर से पूर्व सत्यापन किया जाना अनिवार्य है।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। इसमें एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 श्रीनिवास त्रिपाठी, पीके श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला तथा अन्य विभागीय एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।