Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सादगी से मनाया गया सोनिया गांधी का 75 वां जन्मदिन, छात्रों में शिक्षण सामग्री का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का  75 वां जन्म दिन शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन वर्मा के संयोजन में सादगी के साथ मनाया गया। पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्रों में मिष्ठान्न वितरण के साथ ही पाठ्य पुस्तक, पेन्सिल, रबड, कटऱ आदि का वितरण कर सोनिया गांधी के सुखद दीर्घायु जीवन की कामना किया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनियां गांधी ने लम्बे समय तक खामोशी बनाये रखा किन्तु देश के लिये उन्होने कांग्रेस का नेतृत्व संभाला और डा. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर उन्हें देश की राजनीति में त्याग का एक उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि कांग्रेस पुनः श्रीमती सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में सबल होने की ओर है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने राम प्रकाश गुप्ता को कांग्रेस की सदस्यता दिलाया।
शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल ने श्रीमती सोनिया   गांधी के स्वस्थ जीवन का कामना करते हुये कहा कि कठिन परिस्थितियों में उनके भीतर निर्णय लेने की अदभुत क्षमता है। वे निरन्तर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी है। शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शादाब अफसर, आदित्य त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ला त्यागी, विकास वर्मा, वीर यादव, गोपेश्वर निषाद, विकास निषाद, हर्षित वर्मा, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।