ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कम्बल एवं स्टील थाली का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल एवं स्टील थाली का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बन्दियों को कौशल विकास के अन्तर्गत कम्प्यूटर के प्रशिक्षण तथा आवश्यकतानुसार और भी कम्बल उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।
जेल अधीक्षक डी.के. पाण्डेय ने प्रबन्धक वेगम खैर इण्टर कालेज मु0 अकरम खॉ को कम्बल एवं थाली उपलब्ध कराने हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कारापाल सतीश चन्द्र त्रिपाठी, उपकारापाल सुनील कुमार सिंह एंव बाबूराम यादव, दिवाकर धर द्विवेदी तथा पुलिस निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, पी.आर.ओ. दुर्गेश पाण्डेय, चौकी इंचार्ज जेल गेट चन्द्र प्रकाश यादव, शिक्षक सरजू प्रसाद यादव, दुर्गेश कुमार वरूण उपस्थित रहें।