Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विकास खण्ड मिठवल में मण्डलायुक्त का चौपाल, निरीक्षण कर जाना संचालित योजनाओं का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय असनार विकास खण्ड मिठवल में चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
चौपाल कार्यक्रम में मण्डलायुक्त द्वारा मतदाता सूची कार्य में लगाये गये बी.एल.ओ. से मतदाताओं के नाम जोड़ने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
मण्डलायुक्त  द्वारा ग्राम पंचायत में शौचालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण, खाद्यान्न वितरण, मिड-डे मील की गुणवत्ता, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, सौभाग्य योजना, पेंशन, टीकाकरण व अन्य योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की गई है जिससे पात्र व्यक्ति लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाये। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती ने उपस्थित लोगो को बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा प्राथमिक विद्यालय असनार में बने मिड-डे मील को देखा गया, गुणवत्ता ठीक पायी गयी तथा विद्यालय में संचालित कक्षा को भी भी देखा गया।
मण्डलायुक्त ने बांसी-बस्ती मार्ग पर खुटहना से रोवारी दुभरा गांव तक लेपन कार्य का निरीक्षण किया। धान क्रय केन्द्र तिलौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि छोटे किसानो का प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय करे तथा समय से भुगतान करे। इसी क्रम मे तहसील बांसी में बने बी0आर0सी0, बांसी का निरीक्षण किया।