Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

त्रुटियों को सुधारकर सभी किसानों को मिले  किसान सम्मान निधि योजना का लाभ- संजय प्रताप

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 301 के तहत सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुये किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लार्भािर्थयों की त्रुटि सुधारकर उन्हें योजना से जोड़े जाने का आग्रह किया है।
विधायक संजय ने कहा है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऑन लाइन किसान सम्मान निधि का फार्म भरते समय कुछ किसानों के प्रपत्रांे में खामियों के कारण वे सुविधा से वंचित है। तहसील स्तर पर सुधार की व्यवस्था न होेने के कारण डाटा सुधार के लिये उन्हें जिला कृषि अधिकारी कार्यालय जाना पड़ता है। त्रुटियों को सही कराये जाने के बावजूद पोर्टल पर डाटा अपडेट होने में महीनों लग जा रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं जिनको ऑन लाइन सही डाटा भरने के बाद भी किसान सम्मान निधि की एक भी किश्त नहीं मिली। इससे किसान योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि एक कमेटी गठित कर  तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि में ऑन लाइन डाटा सुधार की व्यवस्था बनाई जाय और उसे वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाय सभी किसानों को इस महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके।