Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जय श्रीराम का नारा लगाने पर युवक की पिटाई करने वाले विशेष समुदाय के चार लोगों के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित थाना रामकोट इलाके में एक युवक को जय श्री राम बोलना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नारा लगाने पर उसे विशेष समुदाय के लोगों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें युवक जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। इस पर उसे अन्य लोग पीट रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। जांच में पाया गया कि वीडियो कांशीराम कॉलोनी का है। वीडियो पुराना है। पिटाई कर रहे लोग भी कॉलोनी के निवासी हैं।

एसओ रामकोट विजय कुमार ने बताया कि कांशीराम निवासी अनिल को जीशान, सैफ, साजू और फैजी ने पीटा था। तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।