Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विकलाग पुनर्वास केन्द्रं में खाद्यान्न किट का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। नव संवत्सर 2079 के पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से सिविल लाइन स्थित विकलाग पुनर्वास केन्द्रं में खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नया साल जहां सभी के जीपन में उत्साह और उमंग लेकर आता है वहीं कुछ ऐसे परिवार भी हमारे इर्द गिर्द होते हैं जिन्हे इसका अहसास भी नही हो पाता।

रोटरी क्लब सदैव ऐसे परिवारों के साथ खड़ा है। अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवं डा.एसके त्रिपाठी ने कहा नव वर्ष का लोग अपने तरीकों से स्वागत करते हैं, आपस में खुशियां बाटते हैं, रोटरी का प्रमुख उद्देश्य मानवता की सेवा साहचर्य है। इस पुनीत कार्य के साथ हम नये साल की शुरूआत कर रहे हैं। इसे निरन्तर जारी रखा जायेगा। पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. महेन्द्र सिंह ने कहा कि रोटरी अपने उद्देश्यों को लेकर काफी गंभीर है और रोटरी की गतिविधियों में यह स्पष्ट दिखाई देता है। खाद्यान्न वितरण के समय वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पीएल मिश्रा, बालरोग विशेषज्ञ डा. केके तिवारी, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, अताउल्लाह, सद्दाम, करन, कृष्णा, मकसूद, हर्ष, तनवीर, अंकित आदि मौजूद रहे।