Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम ने किया अभिभावकों से कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अभिभावकों से अपील किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य के हित में कोविड-19 का टीका लगवा ले। उन्होंने बताया कि अभी स्कूलों में टीकाकरण टीम भेज कर निःशुल्क टीका लगवाया जा रहा है। निकट भविष्य में यह टीका सशुल्क हो सकता है, जिसकी कीमत घ्500 से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका बच्चों को कोविड-19 से सुरक्षित करता है। इसलिए स्कूलों में भेजी गई टीकाकरण टीम से टीका लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया है कि कोविड-19 का नया वैरीअंट भारत में प्रवेश कर चुका है। टीकाकरण कराना सबसे सुरक्षित उपाय हैं। सभी अभिभावक रुचि लेकर बच्चों का टीकाकरण कराएं। टीकाकरण टीम स्कूलों में जाकर सुरक्षित ढंग से टीका लगा रही है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को नगर क्षेत्र के 10 स्कूलों में 2396 में से 691 बच्चों का टीका लगाया गया है, जिस में सर्वाधिक 209 सरस्वती विद्या मंदिर तथा 127 उर्मिला एजुकेशन मे टीके लगाए गए।
कोविड-19 टीकाकरण समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि लगभग दो लाख ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने पहला डोज टीका का ले लिया है और दूसरा डोज का ड्यू डेट बीत जाने के बाद भी टीका नहीं लगाया गया। उन्होंने ऐसे लोगों से अपील किया है कि निकट के सीएचसी, पीएचसी और आरोग्य मेला में नियमित टीका लगाया जा रहा है। ऐसे लोग वहां पर जाकर अपना दूसरा डोज अवश्य  लगवा लें।