Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पीएनबी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय  द्वारा  बैंक के 128वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल, पीएलपी प्रमुख  विनोद कुमार दुहन तथा उपमंडल प्रमुख  एस डी पाठक की उपस्थिति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती के सहयोग से रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 15 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के आयोजन में सौहार्द पूर्ण सहयोग के लिए जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय , कुलविंदर सिंह मजहबी सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषा अध्यक्ष  रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।  रक्तकोष  जिला चिकित्सालय  की स्टाफ टीम दीपक श्रीवास्तव , अंजू सिंह,सुश्री कीर्ति आनंद, सुश्री अनुराधा सिंह,  भानु यादव , मोहम्मद इमरान , अभिषेक सिंह,  लालमन आदि ने योगदान दिया।