Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर ने बोलेरो को मारी टक्कर, बोलेरो सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत,कई घायल

कबीर बस्ती न्यूज:

अमेठी: बारात जा रही बोलेरो को देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।

अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव में है। रविवार को अनिल के ससुराल से बारात जायस जानी थी। अपनी ससुराल से नौ अन्य लोगों को बिठा कर वह बोलेरो से जायस जा रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी।
दुर्घटना में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (08) तथा नेवरिया थाना क्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया दुर्घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।