Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

डीएम ने किया चौथा सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: चौथा सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कलेक्टेªट परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु लोगों को शपथ दिलाया। उन्होने शपथ दिलाया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करूगा, कार-चीप चलाते समय सीटबेल्ट लगाउगा।
उन्होने शपथ दिलाया कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाउगा, कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करूंगा। हमेंशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य सभी प्रपत्र साथ में रखुंगा। कभी भी तेज गति से वाहन नही चलाउंगा। हमेंशा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने के लिए तुरन्त साइड दंुगा।
उन्होने शपथ दिलाया कि लेन के अनुशासन का पालन करूंगा, कभी भी सड़क की गलत साइड से ओवरटेकिंग नही करूंगा, आखो तथा वाहन की नियमित रूप से जॉच कराउंगा। साथ ही नियमित सर्विस कराउंगा ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हों। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, एआरटीओ रविकान्त शुक्ला, पीटीओ राजेन्द्र प्रसाद, टीएसआई कामेश्वर सिंह, संजय कुमार दास, सभाजीत पाल, शिवरतन, रामानुज, विनीत श्रीवास्तव तथा हाथो में तख्ती लिए वालंटियर्स मौजूद रहें।