Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सत्र 2022-23 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: सत्र 2022-23 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 2022 में कक्षा 6 के नामांकन के लिए दिनांक 30 अप्रैल 2022 को जिले के विभिन्न 17 केन्द्रों पर चयन परीक्षा आयोजित होनी है। उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य योगेन्द्र भक्त ने दी है। उन्होने बताया कि इस परीक्षा में कुल 04 विकास खण्डों के 05 परीक्षा केन्द्रों मे जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तथा डी0एल0एड0 परीक्षाओं के कारण परिवर्तन किया गया है।
उन्होने बताया कि पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र के स्थान पर विकास खण्ड/कोड/नव निर्धारित परीक्षा केन्द्र साउघाट/09/महाजन उ0मा0वि0, बस्ती, बस्ती/10/कृषक इण्टर कालेज बेलाड़ी, बस्ती एवं बस्ती/10/जनता शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ओड़वारा, बस्ती, बनकटी/11/ओमिनी इण्टरनेशनल स्कूल, फुटहिया चौराहा, बस्ती तथा दुबौलिया/14/सेन्ट्रल एकेडेमी स्कूल सिविल लाइन, बस्ती परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 30.04.2022 को निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया है कि परीक्षा की अवधि पूर्वाह्न 11ः30 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक है तथा परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचने का समय पूर्वाह्न 10ः30 बजे है। परीक्षा केन्द्र पर कोविड प्रोटोकाल का पालन अभयर्थियों तथा उनके अभिभावकों द्वारा किया जाना अनिवार्य है। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा समस्या (यथा प्रवेश पत्रों की त्रुटियों में सुधार हेतु) हेल्प डेस्क नम्बर्स 9612962532, 9936056773, 9026809133 से अथवा प्राचार्य से कार्यालयीय अवधि में दिनांक 27 अप्रैल 2022 तक सम्पर्क किया जा सकता है।