Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जनपद में 107 तालाबों के जीर्णोद्धार/निर्माण का कार्य प्रारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में जल संचयन एवं संरक्षण के अन्तर्गत विकास खण्ड बहादुरपुर में 08, दुबौलिया में 10, रूधौली में 10, कप्तानगंज में 07, रामनगर में 09, सल्टौआ में 10, साउघाट में 08, बनकटी में 05, कुदरहॉ में 08, विक्रमजोत में 10, हर्रैया में 06, गौर में 09, परसरामपुर में 04 तथा बस्ती सदर में 03 चिन्हित कुल 107 तालाबों के जीर्णोद्धार/निर्माण का कार्य मनरेगा श्रमिको द्वारा प्रारम्भ करा दिया गया है।
जल संचयन एवं संरक्षण अभियान के तहत उन्होने ग्राम पंचायत नरियाव, विकास खण्ड सॉउघाट में जोगिया पोखरे का जीर्णोद्धार/निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि जनपद में चयनित 107 तालाबों पर कुल 3409 श्रमिको को नियोजित किया गया है, जिसमें 1815 पुरूष तथा 1594 महिला श्रमिक द्वारा सहभागिता की गयी है। शुभारम्भ के दौरान सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, मा0 ब्लाक प्रमुख साउघाट अभिषेक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी रमेश दत्त मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता ओम प्रकाश, गीता देवी, ग्राम प्रधान सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। उक्त कार्य पर 39 श्रमिक द्वारा तालाब की खुदायी का कार्य प्रारम्भ किया गया है। उन्होने मौके पर उपस्थित ग्रामीणवासियों को जल संरक्षण एवं संचयन के उद्देश्य एवं लाभ के बारे में जागरूक किया।