Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने किया प्रशासकों द्वारा कराये गये कार्य,  भुगतान के जांच की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल का जनहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उन्होने विकास खण्ड रामनगर, सल्टौआ गोपालपुर, रूधौली एवं साऊंघाट में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन द्वारा नियुक्त प्रशासकों द्वारा कराये गये कार्य एवं भुगतान के जांच की मांग किया है।
पूर्व विधायक संजय ने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने अनियमितताओं की जानकारी दी है। मांग किया है कि टीम गठित कर प्रशासकों द्वारा कराये गये कार्य एवं भुगतान की जांच कराकर दोषियों को दण्डित किया जाय।
इसी क्रम में डीएम को भेजे एक दूसरे पत्र में पूर्व विधायक संजय ने कहा है कि विकास खण्ड रामनगर, सल्टौआ गोपालपुर, रूधौली एवं साऊंघाट के कुछ ग्राम प्रधानों, बीडीसी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जानकारी दी है कि मनरेगा के अर्न्तगत कराये गये कार्यों का भुगतान  ब्लाकों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अपने भाई एवं रिश्तेदारों के नाम से रजिस्टेªशन पर ही भुगतान किया जा रहा है। नया रजिस्टेªशन न होने पर चुनिन्दा फर्माें पर कार्य एवं भुगतान किया जा रहा है। उन्होने डीएम से आग्रह किया है कि  मामले को संज्ञान में लेकर मनरेगा के भुगतान के फर्मांें की जांच कराया जाय और विगत कई वर्षो से विभाग द्वारा नया रजिस्टेªशन नहीं किया जा रहा है इसकी जांच कराया जाय क्योंकि  प्रदेश स्तर पर रजिस्टेªशन कराने पर कोई रोक नहीं है।