Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 272 मरीजों का उपचार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को मेदांता हास्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर   द्वारा  पटेल एस.एम. एच. अस्पताल और पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कुल 272 मरीजांें का परीक्षण कर उपचार हुआ। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसेन और डा. सी.के. वर्मा ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर मरीजों के लिये बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का सहजता से परामर्श मिल जाता है।
रोटरी क्लब  बस्ती ग्रेटर के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि शिविर में न्यूरो, हृदय रोग, सामान्य रोग, पेट रोग के परीक्षण के साथ ही योग्य चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज धन और सुविधा के अभाव में बड़े चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाता। यह बड़ा अवसर है जब उन्हें मेदांता के साथ ही अनेक कुशल चिकित्सकों से परामर्श का अवसर मिला।
सबेरे से ही पटेल एस.एम. एच. अस्पताल और पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में दूर दराज के क्षेत्रों से मरीजों का आना शुरू हुआ। यह सिलसिला 4 बजे तक जारी रहा। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डा. आर.एन. चौधरी, डा. राजेश चौधरी, डा. लालजी यादव, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्रा, मेंदाता के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष शर्मा, गैस्ट्रोलाजिस्ट डा. आशुतोष तिवारी, फिजीशियन डा. दिव्याशी चौधरी के साथ ही राजेश्वरी वर्मा, टी.एस. श्रीवास्तव, मुनीरूद्दीन, शिव प्रसाद चौधरी, अच्युत अग्रवाल, कवीश ओबराल, मंजू पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।