Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नये एंबुलेंस से बदली जाएंगी 108 नंबर की 25 पुरानी एंबुलेंस

सीएमओ ने किया नयी एंबुलेंस का उद्घाटन
जनसमुदाय को बेहतर सेवा देने में कारगर होंगी नयी एंबुलेंस
कबीर बस्ती न्यूज:
गोरखपुर। मानकों के अऩुसार अपना समय पूरा कर चुकी 108 नंबर एंबुलेंस सेवा की 25 पुरानी एंबुलेंस को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है । इनके स्थान पर नयी एंबुलेंस मंगायी जा रही हैं। जिला अस्पताल पहुंची पहली नयी एंबुलेंस का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने पूजन कर उद्धाटन किया । उन्होंने कहा कि नयी एंबुलेंस जनसमुदाय को बेहतर सेवा देने में कारगर साबित होंगी।
सीएमओ ने बताया कि 108 नंबर एंबुलेंस किसी भी दुर्घटना, आकस्मिक व गंभीर बीमारी और आपद परिस्थितियों की सहयोगी है। इसकी सुविधा निःशुल्क है और यह 10-15 मिनट के भीतर उपलब्ध हो जाती है । जिले में 25 एंबुलेंस ऐसी हैं जो काफी पुरानी हो चुकी हैं और उनसे समुदाय की अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से पूरा नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि सरकार इन एंबुलेंस के स्थान पर नया एंबुलेंस दे रही है, जिनका संचालन जीवीके ईएमआरआई नामक संस्था कर रही है।
जीवीके ईएमआरआई संस्था के प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण कुमार द्विवेद्वी ने बताया कि जैसे-जैसे नयी एंबुलेंस आती जाएंगी, पुरानी एंबुलेंस को रोड से हटा दिया जाएगा । नया एंबुलेंस वाहन कई नये फीचर्स के साथ आया है और यह संकरी जगहों से भी निकलने में सक्षम है। इससे लोगों को बेहतरीन सुविधा उपल्ध करवाने में मदद मिलेगी। जिले में 108 नंबर की कुल 46 एंबुलेंस का संचालन हो रहा है, जो आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती की भी मदद कर रही हैं। इस अवसर पर आपरेशन हेड निखिल रघुवंशी, रिजनल मैनेजर जगदीश्वर पांडेय, ईएमई सोनू, बृजेश, अभिषेक और हेल्प डेस्क मैनेजर प्रेमशीला प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।
पायलट दिवस मनाया गया
एंबुलेंस का संचालन करने वाले पायलट को सम्मान देने के लिए जिला महिला अस्पताल में केक काट कर गुरूवार को पायलट दिवस मनाया गया। प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि यह शुरूआत संस्था की तरफ से की गयी है।