Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सूचना न देने पर अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार रूपये अर्थदण्ड का आदेश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। राज्य सूचना आयुक्त पीठ ने जन सूचना अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार  द्वारा सूचना न दिये जाने पर 25 हजार रूपया दण्ड का आदेश दिया है। अर्थ दण्ड की वसूली उनके वेतन से कराये जाने हेतु संयुक्त रजिस्ट्रार सूचना आयोग ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है। नगर पंचायत बभनान निवासी राधेश्याम कमलापुरी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार से सूचना अधिकार के तहत 12 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी थी। नियत तिथि तक सूचना न मिलने पर उन्होने राज्य सूचना आयोग के समक्ष प्रकरण को रखा। राधेश्याम कमलापुरी के अनुसार आयोग ने अनेको बार  अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार को समय दिया, सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया किन्तु उनके द्वारा सूचना उपलब्ध न कराये जाने और  आयोग के समक्ष भी प्रस्तुत न होने पर राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल  ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार  पर 25 हजार रूपया दण्ड का आदेश दिया है।