Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

स्वस्थ समाज की संरचना में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण -संजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक अजय सिंह, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा, भाजपा नेता वी.सी. पाण्डेय, ई. वीरेन्द्र मिश्र की उपस्थिति में लोहिया मार्केट में समाचार पत्र और ई मीडिया के सामूहिक कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बीएनटी लाइव, हिन्द सागर, पाजिटिव खबरें, न्यूज अटैक के संयुक्त कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बदले समय में पत्रकारों को और अधिक सक्रियता से अपनी भूमिका मजबूत करनी होगी। माध्यम कोई भी हो, समाचारों की विश्वसनीयता ही किसी संस्थान को प्रभावी बनाती है।
उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक अजय सिंह, समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा, भाजपा नेता वी.सी. पाण्डेय, ई. वीरेन्द्र मिश्र, अजय कुमार पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि स्वस्थ समाज की संरचना में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी ने अतिथियों के  प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, रमेश मिश्र, कपीश मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, अरूणेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, रहमान, अमर सोनी, अनूप मिश्र, संदीप गोयल, आशुतोष , अरूण कुमार, वशिष्ठ पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, संजय राय, सर्वेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी के साथ ही अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता,  राजनीतिज्ञ उपस्थित रहे।