Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

वन संरक्षक कार्यालय बस्ती में मुख्य वन संरक्षक पूर्वी जोन ने किया पौधरोपण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती:  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर से लेकर गाँव तक विभिन्न लोगो द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपड़ किया गया हैं। एनएच 28 के टोल प्लाजा बड़े वन के पास स्थित कार्यालय वन संरक्षक बस्ती बृत पर मुख्य वन संरक्षक पूर्वी जोन गोरखपुर बीके चोपड़ा द्वारा वृहद स्तर पर पौध रोपड़ किया गया हैं। श्री चोपड़ा ने कहा कि वन हमारे जीवन के अभिन्न मित्र हैं। जिनके विना हम अधूरे हैं। जंगली जानवरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण हमारी जरूरत हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने बता दिया है कि प्रकृति के साथ कभी भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। कहा कि जन्म दिवस, शादी विवाह, मुंडन संस्कार एवं  वर्षगांठ आदि शुभ-अशुभ अवसरों पर पौधों को उपहार देना चाहिए।
वन संरक्षक बस्ती बृत्त आनन्द प्रकाश पाठक ने कहा कि पीपल, वरगद, नीम, आम, जामुन,  तुलसी, पाकड़, अमरूद आदि के पौधों का पर्यावरण की शुद्धि में विशेष सहयोग प्रदान करते है। कहा कि पौध रोपड़ के साथ ही पौध संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं।
इस अवसर पर प्रभागीय वन निदेशक नवीन प्रकाश शाक्य, एके पाण्डेय, एसएन यादव, रामनिरंजन वर्मा, माइकल यादव, संजय सिंह, देवीप्रसाद श्रीवास्तव,  जगदीश कुमार, अमित किशोर यादव, अशोक वर्मा, प्रेममुरारी मिश्रा, लालजी कन्नौजिया सहित लोग मौजूद रहें।
इसी क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति व स्वीप आइकॉन श्रेया मैडम के द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्य किया गया।