Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जिले में कोरोना के 43 नये मरीज़, 182 को छुट्टी

बलौदाबाजार,17अक्टूबर/ कोरोना के 43 नए मामले आये हैं। वहीं 182 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई है। तीन की मौत भी आज रिकार्ड की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 43 मामलों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 9, भाटापारा से 10, बिलाईगढ़ से 12, कसडोल से 4, पलारी से 3 और सिमगा से 5 पॉजिटिव मरीज़ शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 4,702 तक पहुंच गई है। इनमें से 3,828 लोगों की छुट्टी हो चुकी है और केवल 811 लोगों का इलाज़ चल रहा है। आज रिकार्ड किये गए 3 मौतों में 2 महिला एवं एक पुरुष शामिल हैं। तीनों बिलाईगढ़ विकासखण्ड से हैं। इस प्रकार मौत की संख्या जिले में 63 हो गई है। कोरोना की जांच के लिए आज 539 लोगों का सैंपल लिया गया।